DGP ने जवानों से फिट बने रहने को कहा, रामबन के दौरे पर पहुंचे थे एसपी वैद

रामबन। रामबन के अपने पहले दौरे पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने पुलिसकर्मियों की शिकायतों से संबंधित बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा रामबन जिले की तहसीलों के आम नागरिकों से भी उन्होंने मुलाकात की।

 DGP advises cops to stay fit


इस मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी तरह के पुलिसकर्मियों की शिकायतों को ध्यान से सुना और उन्हें नोट किया। उन्होंने अपने साथ उपस्थित पुलिस के अन्य आला अधिकारियों को इन शिकायतों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए। रामबन के आला पुलिस अधिकारियों से उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की शिकायतों को वे जल्द से जल्द अपने स्तर पर निपटाने की कोशिश करें। रामबन पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सभी जवान एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट से अपनी फिटनेस बरकरार रखें।

इस दौरान उन्होंने इंडियन रिजर्व पुलिस बटालियन के मुख्यालय परिसर के आठ नए भवनों का उद्घाटन किया। उन्होंने एक प्रशासनिक भवन, एक बैरक बिल्डिंग और हॉस्टल के दो भवनों का भी उद्घाटन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+