DGCA का एयर इंडिया के खिलाफ एक्शन, फ्लाइट सेफ्टी चीफ को किया एक महीने के लिए सस्पेंड
Air India Flight: एविएशन इंडस्ट्री की निगरानी वाली संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। DGCA ने कंपनी के फ्लाइट सेफ्टी चीफ को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।
विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने एयरलाइन द्वारा किए गए दुर्घटना निवारण कार्यों में खामियां पाए जाने के बाद फ्लाइट सुरक्षा प्रमुख को एक महीने के लिए निलंबित किया है।

डीजीसीए टीम ने की थी ऑडिट
जानकारी के मुताबिक डीजीसीए टीम ने 25 और 26 जुलाई को इंटरनल ऑडिट, एक्सीडेंट प्रिवेंशन वर्क और रिक्वायर्ड टेक्निकल मैनपावर के लिए एयर इंडिया की निगरानी की थी।
डीजीसीए ने एक बयान में कहा, "एयरलाइन द्वारा किए जाने वाले कुछ आंतरिक ऑडिट/स्पॉट जांच लापरवाही से किए गए थे, ना कि नियामक आवश्यकताओं के अनुसार।"
डीजीसीए ने बयान किया जारी
विमानन नियामक ने कहा, "एयरलाइन को निर्देश दिया गया है कि वह डीजीसीए आवश्यकताओं के अनुपालन से संबंधित किसी भी ऑडिट/निगरानी/स्पॉट जांच को लापरवाही से निरीक्षण में शामिल विशेष ऑडिटर को न सौंपे, जो परिश्रम की कमी को दर्शाता है।"
डीजीसीए ने आगे कहा कि स्थापित खामियों के लिए एयर इंडिया के उड़ान सुरक्षा प्रमुख की मंजूरी को एक महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications