DGCA ने यात्री के ऊपर पेशाब करने के मामले में एयर इंडिया को भेजा नोटिस, कहा-बताइए ऐसा क्यों हुआ?

DGCA ने एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री के ऊपर पेशाब करने के मामले में प्रबंधन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

air india

बीते दिनों एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर के दौरान नशे में धुत एक यात्री ने एक महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था। अब इस मामले को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। DGCA प्रबंधन से यह भी पूछा है कि आखिर कर्तव्यों का निर्वहन न करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए?

डीजीसीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह सामने आता है कि एक अनियंत्रित यात्री को बोर्डिंग के दौरान संभालने से संबंधित प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। संबंधित एयरलाइन का आचरण अव्यवसायिक प्रतीत होता है और यही वजह है कि इस तरह की विफलता हुई है। इसमें विनियामक दायित्वों की सराहना का अभाव है।

Recommended Video

    Bangkok से India आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, नहीं देखी होगी ऐसी फाइट | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि डीजीसीए की तरफ से एयर इंडिया को यह नोटिस 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में पेशाब करने की घटना के मामले में भेजा गया है। वहीं, सूत्रों ने दावा किया है कि एयर इंडिया ने डीजीसीए को भेजे नोटिस में दावा किया है कि महिला यात्री और पुरुष यात्री के बीच सुलह हो गई। क्योंकि महिला यात्री की तरफ से दिया गया अनुरोध बाद में वापस ले लिया गया था।

    वहीं, दावा यह भी किया गया है कि एयर इंडिया ने महिला का पूरा किराया भी वापस कर दिया है। साथ ही ऐसा करने वाले शख्स पर यात्रा को लेकर प्रतिबंध भी लगा दिया है। हालांकि, नोटिस मामले में एयर इंडिया की तरफ से अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

    आपको बता दें कि दिल्ली से न्यूयॉर्क रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था। जिसके चलते महिला का बैग और कपड़ा भी गीला हो गया था। इस मामले में कार्रवाई को लेकर महिला ने शिकायत भी दर्ज कराई थी।

    ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार के नए फरमान से तेलंगाना में मनरेगा के कार्यान्वयन को खतरा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+