महंगी पड़ सकती है एयरहोस्टेस के साथ प्लेन में सेल्फी

उड़ते प्लेन में सेल्फी लेना अब क्रू के सदस्यों और यात्रियों, दोनों को महंगा पड़ सकता है। नागर विमानन ने इस बाबत कड़े निर्देश जारी किए हैं।

plane

उड़ते प्लेन में यात्रियों के साथ-साथ क्रू के सदस्यों के फोटोग्राफी करने को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय चिंतित है। नागर विमानन ने क्रू के सदस्यों को प्लेन में सेल्फी लेने या फोटोग्राफी करने को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही ये सुनिश्चित करने को कहा है कि यात्री भी विमान में फोटोग्राफी ना करें।

नागर विमानन के महानिदेशक के अनुसार, स्मार्ट फोन के इस्तेमाल में आने के बाद देखा जा रहा है कि विमान में फोटो लेने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ जाती है।

पायलट भी लेने लगते हैं सेल्फी

उन्होंने कहा कि विमान में फोटो लेने के खिलाफ पहले से ही कानून है और विशेष परिस्थितियों में ही विमान में तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके बावजूद इस तरह के मामले सामने आए हैं, जब यात्रियों के साथ चालक दल के सदस्य और यहां तक कि कई बार पायलट भी फोटोग्राफी में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा को ताक पर रख दिया जाता है। इसीलिए विमान में फोटोग्राफी करने पर रोक को लेकर फिर से आदेश दिए गए हैं।

महानिदेशक के अनुसार, फ्लाइट के उड़ने से लैंड होने तक किसी भी तरह से फोटो लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक पायलट के सेल्फी प्रेम ने विमान के यात्रियों की जान को जोखम में डाल दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+