DGCA ने इंडिगो को दी चेतावनी, कहा- बदलें ए320 नियो विमानों के इंजन
नई दिल्ली। डीजीसीए ने इंडिगो से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसके खड़े किए गए पुराने ए-320 नियो विमानों के स्थान पर बेड़े में नए ए-320 नियो विमान शामिल कर लिए जाएं। डीजीसीए ने साफ कहा है कि इंडिगो की एयरबस ए-320 नियो बगैर इंजन में बदलाव के यूं ही उड़ान भरते रहे हैं। जिनसे हादसे का खतरा पैदा हो सकता है। नियामक संस्था ने ये बातें अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अलर्ट का हवाला देते हुए कहीं।

विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने सोमवार को यह निर्देश जारी करते हुए कहा कि, इंडिगो को 31 जनवरी तक खामियों वाले इंजन लगे सभी 97 ए-320 नियो विमानों को परिचालन से बाहर करने या फिर उन्हें खड़ा करने के लिए तैयार रहने को कह चुका है। एक नया विमान लाने पर मौजूदा अपरिवर्तित इंजन वाले एक विमान को बाहर करें। पीएंडडब्ल्यू इंजन बदलने के बाद ही परिचालन से बाहर किए गए विमानों को नये कार्यक्रम के मुताबिक संचालन की अनुमति दी जा सकती है।
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि उड़ानों का मौजूदा कार्यक्रम बरकरार है। विमान कंपनी ने कहा इंडिगो डीजीसीए के निर्देश को पूरा करने के संबंध में कदम उठा रहा है। इस बीच एक और निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एमिरेट्स के साथ कोड शेयर समझौता करने की बात कही है। इस समझौते के बाद एमिरेट्स के ग्राहक स्पाइसजेट के टिकट बुकिंग सिस्टम के जरिये टिकट बुक कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications