17 मई तक बंद रहेंगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, DGCA ने जारी किया सर्कुलर
नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार ने लॉकडाउन की अविधि बढ़ाकर 17 मई कर दी है। जिसके चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी 17 मई तक विमानों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसके लिए शनिवार को निदेशालय की ओर से सर्कुलर भी जारी किया गया है। डीजीसीए ने यह फैसला लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाए जाने के मद्देनजर लिया है।

डीजीसीए ने सर्कुलर में कहा है कि सरकार ने पूरे देश में जारी लॉकडाउन को दो सप्ताह और बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक लागू कर दिया है। इसे देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संबंध में पहले जारी किया गया सर्कुलर अब 17 मई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, मालवाहक और विशेष अनुमति प्राप्त विमानों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।












Click it and Unblock the Notifications