भारत से अब सीधे अल्माटी कजाकिस्तान के लिए फ्लाइट, Indigo Airlines को DGCA ने दी मंजूरी
इंडिगो एयरलाइंस को डीजीसीए ने मंगलवार को अल्माटी के लिए यात्री विमान संचालन की अनुमति दे दी है। डीजीसीए के इस निर्णय के साथ एयरलाइंस कंपनी और यात्रियों के लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ है।
DGCA approves direct flights from India: इंडिगो अगले साल फरवरी तक 6 नई फ्लाइट्स सेवा शुरू करने जा रही है। कंपनी के विमान को कजाकिस्तान के लिए उड़ान भरने अनुमति मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 सितंबर से इंडिगो विमान के संचालन की अनुमित मिली है।

घरेलू बाजार में हिस्सेदारी के हिसाब से मौजूदा समय में इंडिगो सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी है। मंगलवार को क वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "डीजीसीए ने 5 सितंबर, 2023 से दिल्ली से अल्माटी तक इंडिगो के संचालन को मंजूरी दे दी है।"
विमानन नियामक डीजीसीए ने कजाकिस्तान में अल्माटी के लिए उड़ान सेवा (Indigo Flights) शुरू करने की इंडिगो की योजना को मंजूरी दे दी है। घरेलू बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने एक महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय विस्तार शुरू कर दिया है।
फरवरी में 6 जगहों के लिए नई फ्लाइट
फरवरी में, वाहक ने छह विदेशी गंतव्यों - नैरोबी (केन्या), जकार्ता (इंडोनेशिया), त्बिलिसी (जॉर्जिया), बाकू (अजरबैजान), ताशकंद (उज्बेकिस्तान) और अल्माटी (कजाकिस्तान) के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना की घोषणा की।रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन इस सप्ताह मुंबई-नैरोबी मार्ग पर विकास कार्य करना है।












Click it and Unblock the Notifications