तबदला होने पर भी देवयानी केस में कोई रिहायत नहीं: अमेरिका

जिस पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की गिरफ्तारी के मसले पर वह अमेरिका में अपने समकक्ष से संपर्क में हैं और उन्हें यकीन है कि दोनों देश 'एक' तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी से बात करना मेरा मुख्य दायित्व और हक है। निचले स्तर से भी अमेरिकी विदेश विभाग और विदेश मंत्री से संपर्क किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि हम जिस तरह बातचीत कर रहे हैं और सार्थक बातचीत हुई है, इससे हमारी कोशिशें हमें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएंगी और कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा।"
गौरतलब है कि 39 वर्षीया उप महावाणिज्यदूत देवयानी को वीजा फर्जीवाड़ा और अपनी नौकरानी को कम तनख्वाह देने का आरोप लगाते हुए पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में गिरफ्तार कर लिया गया था और उनकी गहन तलाशी ली गई तथा डीएनए जांच के लिए नमूना देने को विवश किया गया। साथ ही 250,000 डॉलर के मुचलके पर रिहाई से पहले जेल में उन्हें अपराधियों के बीच रखा गया जहां तलाशी लेते समय उनके कपड़े तक उतरवा लिये गये थे।












Click it and Unblock the Notifications