भारत, अमेरिका के बीच तनाव कम होने के संकेत, देवयानी को पेशी की छूट

इतना ही नहीं अमेरिका ने देवयानी को संयुक्त राष्ट्र में उनके तबादले को भी मान्यता दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा खोबरागड़े को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की मान्यता भी मिल गई। न्यूयार्क में 12 दिसंबर को गिरफ्तार की गईं खोबरागड़े को भारत सरकार ने न्यूयार्क स्थित अपने संयुक्त राष्ट्र मिशन स्थानांतरित कर दिया था, जहां उन्हें किसी राजनयिक को मिलने वाले समस्त विशेषाधिकारों का लाभ मिलेगा।
सूत्रों ने बताया कि खोबरागड़े को अदालती कार्यवाही में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट देना दोनों देशों के बीच बने हुए गतिरोध को खत्म करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। खोबरागड़े मामले में भारत ने अमेरिका से बिना शर्त माफी मांगने और खोबरागड़े के खिलाफ लगे सभी आरोप वापस लेने की मांग की थी, हालांकि भारत की ये मांगें नहीं मानी गईं।












Click it and Unblock the Notifications