किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत, पार्वती कुंड पर फंसे 21 लोग, बचाव के लिए NDRF टीम रवाना
Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। बाकी श्रद्धालु पार्वती कुंड के पास फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए टीम को रवाना कर दिया गया है।
श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ और पुलिस की टीम रवाना हो गई है। पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। सभी श्रद्धालु बिहार, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु बिना अनुमति के किन्रौर कैलाश की यात्रा कर रहे हैं। किन्नौर कैलाश की यात्रा प्रशासनिक रूप से बंद कर दी गई है। इसके बावजूद 22 सदस्यीय वाले श्रद्धालुओं की टीम यात्रा पर रवाना हो गई। इस दौरान एक श्रद्धालु की सांस अटकने से मौत हो गई। आधिकारिक तौर पर किन्नौर कैलाश की यात्रा 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: भारी बारिश के कारण रामपुर में आई मकानों में दरारें, किन्नौर में भूस्खलन से NH-5 बंद












Click it and Unblock the Notifications