इस कांग्रेसी नेता के घर पहुंचे सीएम फडणवीस, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरूवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के पाली हिल स्थित घर पहुंचे। देवेंद्र फडणवीस की इस यात्रा के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कृपाशंकर सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कृपाशंकर मुंबई कांग्रेस के प्रमुख भी रह चुके हैं।

जब इस बारे में पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ये अटकलें सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री मेरे घर आए थे। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नारवेकर के घर भी गए थे। वह भी उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें कृपाशंकर सिंह रहते हैं।
बता दें कि, अप्रैल 2015 में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सिंह और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कृपाशंकर सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) और बंबई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की थी।
हालांकि, 2018 की शुरुआत में मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने कृपाशंकर सिंह और उनके परिवार के सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपमुक्त कर दिया था। अचानक सीएम देवेंद्र फडणवीस के कांग्रेस नेता के घर पर पहुंचे से राजनीतिक अटकलें तेज गई है। वहीं मुंबई कांग्रेस के नेता भी इस दौरे पर चुप हैं।












Click it and Unblock the Notifications