15 घंटे तक काम करने वाले देवेन्द्र फडनीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम

मुंबई। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनीस ही होंगे। भाजपा आला कमान ने इस बारे में लगभग मन बना लिया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से फिर इंकार कर दिया है।

devendra-fadnavis-bjp

सूत्रों का कहना है कि गडकरी ने पार्टी नेता अमित शाह को दिवाली वाले दिन फोन पर हुई बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि वे अब प्रदेश की राजनीति में वापसी नहीं करना चाहते। यानी कि 45 साल के फडनीस होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री।

संबंध विदर्भ से

जानकार मानते हैं कि उनके विदर्भ क्षेत्र से संबंध रखने का लाभ यह हो सकता है कि उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने से वहां के लोग यह नहीं कहेंगे कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।

महत्वपूर्ण है कि विधानसभा चुनावों में टिकटों के बंटवारे में भी देवेन्द्र फडनीस ने अहम भूमिका अदा रही थी। उन्होंने कोशिश की कि पार्टी ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं को ही टिकट दे।

फडनीस नरेन्द्र मोदी से लेकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उन्हें पार्टी में संगठन का आदमी माना जाता है। वे मृदुभाषी हैं। प्रखर वक्ता भी
हैं। उनके नाम पर पार्टी हाईकामन में कोई विवाद नहीं होगा।

जानकार कहते हैं कि वे रोज 15 घंटे काम करते हैं। वे जाति से ब्राहमण हैं। हालांकि महाराष्ट्र की राजनीति में मराठाओं का दबदबा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+