फडणवीस बोले- हम सबसे बड़ी पार्टी हैं, BJP के नेतृत्व में चलेगी सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना द्वारा सहयोगी भाजपा के साथ सत्ता बंटवारे को लेकर आक्रामक रुख अपना रखा है। इसी बीच शिवसेना की तरफ से मुख्यमंत्री पद की मांग पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र चुनाव में गठबंधन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल तक बीजेपी के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार चलेगी। फडणवीस ने आगे कहा कि राज्य वह एक स्थिर सरकार देंगे।

सीएम के आज बयान को शिवसेना की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है

सीएम के आज बयान को शिवसेना की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है

महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अपने तेवर तल्ख करते हुए कहा था कि उसे ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री का पद चाहिए और बीजेपी नेतृत्व को यह लिखित में देना होगा। हालांकि सीएम फडणवीस के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि बीजेपी अपने पहले के स्टैंड से पीछे नहीं हटने वाली है। चुनावों से पहले फडणवीस ने साफ कहा था कि सीएम बीजेपी का ही होगा। सीएम के आज बयान को शिवसेना की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा के खराब प्रदर्शन ने शिवसेना की सौदेबाजी करने की ताकत बढ़ा दी

भाजपा के खराब प्रदर्शन ने शिवसेना की सौदेबाजी करने की ताकत बढ़ा दी

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक भाजपा के खराब प्रदर्शन ने शिवसेना की सौदेबाजी करने की ताकत बढ़ा दी है। हालांकि, शिवसेना की सीटों की संख्या भी 2014 के 63 की तुलना में घट कर 56 पर आ गई है।शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की। विधायकों ने मांग की कि नयी सरकार में आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत दर्ज कर की थी। वहीं राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की।

 दिवाली के बाद उद्धव ठाकरे के साथ सरकार गठन के बारे में चर्चा

दिवाली के बाद उद्धव ठाकरे के साथ सरकार गठन के बारे में चर्चा

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रावसाहेब दानवे ने शनिवार को कहा कि उन्हें शिवसेना और उनकी पार्टी के बीच सत्ता में समान हिस्सेदारी के किसी समझौते की जानकारी नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा,मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिवाली के बाद उद्धव ठाकरे के साथ सरकार गठन के बारे में चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+