मुख्यमंत्री पद हम रखेंगे, आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम बनाने पर ऐतराज नहीं: देवेंद्र फडणवीस
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि भाजपा सहयोगी शिवसेना को सीएम पद देने का कोई इरादा नहीं रखती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में शिवसेना-भाजपा की जीत के बाद स्थिति पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये फैसला शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेना है, जहां तक उनकी बात है तो उनको आदित्य ठाकरे को उपमुख्यमंत्री बनाने में कोई ऐतराज नहीं है। जहां तक मुख्यमंत्री पद की बात है, उसे वही रखेंगे। इंडिया टुडे के कार्यक्रम में फडणवीस ने ये बात कही है।

पिछले विस्तार में भी शिवसेना से पूछा था
फडणवीस ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल का जो पिछला विस्तार हुआ तो शिवसेना से डिप्टी सीएम पद के लिए उन्होंनो पूछा था। शिवसेना ने तब इसके लिए मना कर दिया था। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत अच्छे से राजनीति के गुर सीख रहे हैं। जरूरी नहीं कि सक्रिय राजनीति में न उतरने का जो फैसला बाला साहब ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने लिया, उसी पर आदित्य भी चलें। हो सकता है वो सक्रिय राजनीति में आएं।

शिवसेना के साथ ही लड़ेंगे चुनाव
महाराष्ट्र में अभी शिवसेना और भाजपा की साझा सरकार है। हाल ही में दोनों पार्टियों के बीच सीटों पर कुछ तनातनी की खबर आई थी। इस पर फडणवीस ने कहा कि हम शिवसेना के साथ चुनाव लड़ेंगे। अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। फडणवीस ने अपनी सरकार के 5 साल के कामकाज पर कहा कि मेरी सरकार को गिराने की बहुतक कोशिशें हुईं लेकिन हम सकारात्मकता से काम करते रहे।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव
महाराष्ट्र में अगले महीने की 21 अक्टूबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान होगा। 2014 में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस पार्टी को 42 सीटों और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications