रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने अपने DSP देवेंद्र कुमार को किया सस्पेंड
नई दिल्ली। रिश्वत लेने के आरोपों का सामना कर रहे सीबीआई डीएसपी देवेंद्र कुमार को किया गया सस्पेंड। आपको बता दें कि मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अपने ही एक अफसर डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने देवेंद्र कुमार को 7 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। जबकि सीबीआई ने देवेंद्र कुमार की 10 दिनों की कस्टडी की मांग की थी।













Click it and Unblock the Notifications