छत्तीसगढ़ में विकास की नई रफ्तार: रायपुर-विशाखापत्तनम और रायपुर-धनबाद एक्सप्रेसवे से बदलेगी तस्वीर

मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदाओं के लिए प्रसिद्ध है। धान की 20,000 से अधिक किस्मों का उत्पादन करने वाला यह राज्य, 'धान का कटोरा' के नाम से भी लोकप्रिय है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की पैदावार भी होती है जिसका सेवन कुछ रोगों के उपचार में किया जाता है।

औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए बेहतर यातायात संपर्क की आवश्यकता को समझते हुए, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को अन्य राज्यों से जोड़ने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

development in Chhattisgarh Raipur-Vishakhapatnam Raipur Dhanbad Expressway will change picture

रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे:
भारतमाला परियोजना के तहत, रायपुर और विशाखापट्टनम को जोड़ने वाला 464 किलोमीटर लंबा रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को आपस में जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे रायपुर जिले के अभनपुर से शुरू होकर धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम शहरों से होते हुए विशाखापट्टनम बंदरगाह तक जाएगी।

पर्यावरण संरक्षण:
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और वातावरण में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही, धमतरी जिले में स्थित उदंति वन्यजीव अभयारण्य में जानवरों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए अंडरपास या पुल का भी निर्माण शामिल है।

रायपुर-धनबाद एक्सप्रेसवे:
भारतमाला परियोजना के तहत ही, रायपुर-धनबाद इक्नॉमिक कॉरिडोर के बिलासपुर उर्ग पथलगांव खंड NH-130ए के प्रस्तावित विकास के लिए भी ज़ोर-शोर से काम चल रहा है। 70.2 किलोमीटर लंबी यह परियोजना छत्तीसगढ़ के तीन जिलों बिलासपुर, जांजगीर-चंपा और कोरबा से होकर गुजरेगी। 1360.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस रोड से बिलासपुर, कोरबा और अन्य दूर-दराज के इलाकों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

यातायात सुधार से आर्थिक विकास:
इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से छत्तीसगढ़ में बेहतर सड़क संपर्क तो मिलेगा ही, साथ ही इससे क्षेत्र के आसपास के गांव और कस्बों में रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और परिश्रम के फलस्वरूप देश के पिछड़े राज्यों में भी प्रगति की लहर दिखाई देने लगी है। मोदी सरकार ने देश के हर राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। देशभर में यातायात संपर्क को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदम काफी सराहनीय हैं। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को पूरे देश के साथ राजमार्ग, रेलवे और हवाई मार्ग द्वारा जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+