विकास से माओवाद को मात देंगें पीएम मोदी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अपनी छतीसगढ़ यात्रा के दौरान माओवाद प्रभावित इलाकों में विकास को गति देने के लिए अनेक योजनाएं चालू की। मोदी एक तरह से विकास से माओवाद को हराना चाहते हैं।

शनिवार को ही राउघाट और जगदलपुर के बीच 140 किलोमीटर रेललाइन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार, एनएमडीसी, इरकॉन और सेल के बीच समझौता हुआ। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2000 करोड़ रूपये है।
रोजगार मिलेगा
जानकार मानते हैं कि इस परियोजना से एक तो विकास की बयार इस क्षेत्र में बहेगी और दूसरी तरफ बहुत से नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।
समझौता हुआ
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, करीब 18000 करोड़ रूपये के निवेश से 3 मिलियन टन के अल्ट्रा मेगा स्टील प्लांट के लिए इस्पात मंत्रालय, छत्तीसगढ़ सरकार, सेल और एनएमडीसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेशष सर्मा मानते हैं कि मोदी के छतीसगढ़ का दौरा करने से सुरक्षाबल भी माओवाद से लड़ने को प्रेरित होंगे। मोदी का चमत्कारिक व्यक्तित्व है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजनजातीय युवाओं में मौजूद स्वाभाविक खेलकूद की प्रतिभा को विकसित करने को कहा है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शैक्षिक शहर जवांगा में छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय युवा वैश्विक खेलकूद के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते है। मोदी के दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी उपस्थित थे।
विकास के मोर्चे
राजेश शर्मा मानते हैं कि माओवाद इसलिए ही फैला क्योंकि सरकारें विकास के मोर्चे पर नाकामयाब रहीं। अब उम्मीद करनी चाहिए कि हालात सुधरेंगे। इसके संकेत तो मोदी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications