भाजपा की 'डिनर पार्टी' में सांसदों को मिलेगा 'मोदी मंत्र'

कौन होंगे मेहमान-
भाजपा के 117 सांसदों के अलावा वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और राज्यसभा के 47 सदस्य इस पार्टी में शिरकत करेंगे। सांसदों से अपने अपने लोकसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए अभियान चलाने के लिए कहा जाएगा।
स्थान- भाजपा हेडक्वार्टर, दिल्ली, डीडीए फ्लैट्स, साकेत, नई दिल्ली।
समय- रात आठ बजे।
तारीख- रात आठ बजे।
समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसदों को संबोधित कर रणनीति भी साझा करेंगे कि किस तरह जनता के रूझान को खुद की तरफ मोड़ना है। गौर हो कि प्री पोल सर्वे में दर्शाया गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में सबसे लोकप्रिय नेता हैं और भाजपा के प्रदेश में सर्वाधिक सीटें जीतने की संभावना है। यह सर्वे दो से 30 जनवरी के बीच किये गये थे, जिसमें लगभग 9,331 लोग शामिल थे। सर्वे परिणाम के अनुसार 48 फीसदी लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बने, वहीं राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने की तमन्ना मात्र 15 फीसदी लोगों में है।












Click it and Unblock the Notifications