दिल्ली चुनाव में जमीन तलाश रही कांग्रेस ने केजरीवाल को बताया यू टर्न
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के महासंग्राम में आरोपो प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा केजरीवाल ने अपने किये सभी वादे भुला दिये हैं। वह सत्ता में आने के बाद अपने वादों को भुला सत्ता सुख भोगने में मशरूफ हो जाते हैं।

माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनावों से पहले 2013 में लोगों से वादा किया था कि वह सत्ता में आने के बाद कभी लाल बत्ती वाली गाड़ी नहीं लेंगे, ना ही कभी सरकारी बंगला लेंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने एलजी को खुद पत्र लिखकर एक नहीं दो बंगलों की मांग की।
माकन ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुई किरण बेदी पर भी जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में नेतृत्व का अकाल है जिसकी वजह से उन्हे ऐसे लोगों को लेना पड़ रहा है जो कभी नरेंद्र मोदी को गाली देते थे। उन्होंने कहा कि शाजिया इल्मी और जया ये वो चेहरे हैं जो हमेशा से ही नरेंद्र मोदी के खिलाफ थे लेकिन पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए किसी स्तर तक जाने का फैसला ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications