West Bengal Assembly Elections 2021: ममता का ऐलान- नेताजी की जयंती पर बंगाल मनाएगा 'देश नायक दिवस'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हर पार्टियां अलग-अलग मुद्दों को उठा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को सूबे की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बोस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 'देश नायक दिवस' मनाई जाएगी। इस मौके पर ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे व्‍यक्तिगत तौर पर लगता है कि हमने आजादी के बाद नेताजी के लिए कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य नहीं किया।

mamata banejee

उन्‍होंने कहा कि मैंने नेताजी की जयंती (23 जनवरी) को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है औरयह मेरी मांग है। इसके साथ ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि नेताजी से संबंधित जो भी महत्वपूर्ण फाइल है केंद्र सरकार उसका जल्द से जल्द निपटारा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+