डेरेक ओ ब्रायन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- पापड़ी चाट की जगह ढोकला कहता तो वे खुश होते?

नई दिल्ली, अगस्त 03: टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन के 'पापड़ी चाट' वाले बयान पर पीएम मोदी द्वारा नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने इसे संसद का अपमान बताया था। अब डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी की नारजगी पर भी तंज कसा है। ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने लोगों से जुड़ने के लिए सांस्कृतिक मुहावरे का इस्तेमाल किया। उन्होंने पूछा कि यदि उन्होंने पापड़ी चाट की जगह 'ढोकला' शब्द का इस्तेमाल किया होता तो क्या प्रधानमंत्री तब खुश होते?

 Derek OBrien takes jibe at PM Modi Would PM be happier if I used dhokla instead of papri chaat

उन्होंने जोर देकर कहा कि असली मुद्दा दोनों सदनों में बिना किसी चर्चा के विधेयकों को जल्दबाजी में पारित करना था। राज्यसभा सदस्य ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया दिखाती है कि तृणमूल कांग्रेस एजेंडा सेट कर रही है। ब्रायन ने सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा था, विधेयक पारित करा रहे हैं या पापड़ी चाट बना रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया था कि संसद में औसतन 7 मिनट के समय में 12 विधेयक पारित कर दिए गए।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि ब्रायन की टिप्पणी से प्रधानमंत्री नाराज हैं और उन्होंने इसे सांसदों को निर्वाचित करने वाले लोगों का अपमान बताया है। टीएसमी सांसद ने कहा कि, तृणमूल कांग्रेस एजेंडा निर्धारित कर रही है और प्रधानमंत्री जवाब दे रहे हैं। हमारे द्वारा बताई गई 7 मिनट के समय संबंधी संख्या पर प्रधानमंत्री ने कहीं भी सवाल नहीं उठाया है। यह सांस्कृतिक मुहावरा है जिसे लोग समझते हैं। यदि मैंने इसकी जगह 'ढोकला' शब्द का इस्तेमाल किया होता तो क्या तब प्रधानमंत्री खुश होते।

वहीं आज दूसरी ओर एक टीवी चैनल से बात करते हुए टीएमसी सांसद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी है। टीएमसी सांसद ने कहा है कि अगर गृहमंत्री राज्यसभा या लोकसभा में कल आते हैं तो वो अपना सिर मुंडवा लेंगे। टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री पेगासस के मुद्दे पर भाग रहे हैं और इसीलिए वो विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैंने कभी गृहमंत्री को संसद में नहीं देखा। मैंने कभी प्रधानमंत्री को संसद में नहीं देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+