डेरा का साथ बाहरी दिल्ली में भाजपा को होगा लाभ

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) डेरा सच्चा सौदा के भाजपा को दिल्ली विधानसभा में समर्थन देने के साथ भाजपा को लगने लगा है कि उसे तगड़ा फायदा होगा। उसके दिल्ली में करीब 22 लाख समर्थक दिल्ली में है। इस तरह का दावा डेरा सच्चा सौदा ने किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि डेरा का हरियाणा में तगड़ा असर है। पर दिल्ली में ड़ेरा फैक्टर कितना असर दिखाएगा, ये जल्दी ही मालूम चल जाएगा।

Dera support to boost BJP chances in Delhi assembly poll

वरिष्ठ पत्रकार शिवकांत मानते है कि डेरा का भाजपा को समर्घन देने से उसे बाहरी दिल्ली की सीटों में लाभ होगा। इनमें मुंडका, नांगलोई,बवाना और महरौली सीटें अहम हैं। ये सभी हरियाणा से सटी हैं। अभय चौटाला भी मानते हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के पीछे डेरा सच्चा सौदा का बड़ा हाथ रहा है।

बड़ी ताकत

पंजाब और हरियाणा की राजनीति में डेरा सच्चा सौदा एक बडी ताकत माना जाता है यही वजह है कि ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा के चुनाव तक सभी दलों के नेता बाबा राम रहीम से समर्थन मांगने डेरा सच्चा सौदा में आते रहे हैं।

हम तो फकीर हैं

सनद रहे कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम ने कहते हैं कि हम तो एक फकीर हैं। सबका भला करना हमारा काम है। लोग हमें पिताजी भी कहते हैं गुरुजी भी कहते हैं। जो भी आपको ठीक लगे संत भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+