राम रहीम का 'विष्णु रूप' वाला वीडियो हुआ वायरल, भड़के लोग, FIR दर्ज
बैंगलुरू। इन दिनों सोशल मीडिया पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम छाये हुए हैं। लेकिन इस बार उनके छाने की वजह कॉमेडियन किक्कू शारदा नहीं बल्कि उनका विष्णु अवतार है जो उन्होंने अपने नये वीडियो में धरा है।
राम रहीम को भगवान के गेटअप में देखकर लोग बुरी तरह से भड़क गये हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर राम रहीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यही नहीं गुरमीत राम रहीम के इस रूप पर सबसे ज्यादा आक्रोश आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के लोगों में हैं। वो तो जीरकपुर में पुलिस स्टेश पहुंच गये इस वीडियो के खिलाफ और उन्होंने इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।













Click it and Unblock the Notifications