राम रहीम पर बड़ा खुलासा: हिंसा भड़काने के लिए दिए थे 5 करोड़ रुपए
नई दिल्ली। रेप के आरोप में 20 साल की सजा पाकर जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर एक और खुलासा हुआ है। राम रहीम पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। एसआईटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के लिए डेरा सच्चा सौदा ने 5 करोड़ रुपए दिए थे। राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने के लिए डेरा की ओर से दो लोगों को पांच करोड़ रुपये भी दिए गए थे।

पुलिस के मुताबिक राम रहीम को कोर्ट की ओर से साध्वी रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में नामचर्चा घर का रखरखाव करने वाले इंचार्ज चमकौर सिंह और डॉक्टर नैन नाम के दो लोगों हिंसा भड़काने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए गए थे। पुलिस ने दोनों की तलाश कर रही है। ये रुपए पंचकूला में 23 अगस्त से ही हजारों की संख्या में डेरे के अनुयायियों और समर्थकों को आने-जाने के किराए के लिए और उनके खाने-पीने और रोकने के लिए होने वाले खर्च के लिए दी गई थी। फिर इन लोगों का इस्तेमाल 25 अगस्त को हिंसा भड़काने के लिए किया गया।
पुलिस इन दोनों शख्स की तलाश में जुटी है। वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को सिरसा के डेरा मुख्यालय की तलाशी की मंजूरी दे दी है। अब पुलिस राम रहीम के रहस्यों से पर्दा उठाएगी। डेरा में घुसने से पहले पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सेना की 4 कंपनियों को रिजर्व रखा गया है तो वहींअर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां तैनात की गई है। पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। डेरा से निकलने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है।












Click it and Unblock the Notifications