LIVE: राम रहीम पर फैसला, पंजाब में 25 अगस्त को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
फैसले से पहले मंगलवार को तमाम जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, साथ ही निषेधाज्ञा भी कई जगहों पर लागू कर दी गई है।
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले में शुक्रवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इस फैसले के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब की सरकार अलर्ट पर हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए दोनों राज्यों ने तैयारी पूरी कर ली है। राम-रहीम पर फैसले को लेकर हरियाणा और पंजाब में 25 अगस्त को धारा 144 लगा दी गई है। स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन शोषण का मामला
फैसले से पहले मंगलवार को तमाम जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, साथ ही निषेधाज्ञा भी कई जगहों पर लागू कर दी गई है। यही नहीं पुलिस ने डेरा सच्चा के समर्थकों को गिरफ्तार करने के लिए स्टेडियम को एक अस्थाई जेल के तौर पर भी तैयार किया है, ताकि अगर फैसला विपरीत हो और डेरा समर्थक सड़क पर उतरें तो उन्हें हिरासत में लिया जा सके।
डेरा सच्चा के समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए 97 सीआरपीएफ की कंपनी, आरपीएफ की कंपनियां पंचकुला कोर्ट के बाहर सुनवाई के दौरान तैनात की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications