डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की पैरोल, आज निकलेंगे जेल से बाहर
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 40 दिनों की पैरोल, आज निकलेंगे जेल से बाहर
Gurmeet Ram Rahim parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिल गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार 14 अक्टूबर को यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक गुरमीत राम रहीम आज ही हरियाणा की सुनारिया जेल से 40 दिन के पैरोल पर बाहर निकलेंगे। यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से गुरमीत राम रहीम 2017 से जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दिए जाने का फैसला आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले लिया गया है। आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।

इससे पहले हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने भी राम रहीम के पैरोल पर आने की पुष्टि की थी। मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि था डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहिम के परिजनों ने उनके पैरोल के लिए आवेदन किया था।
गुरमीत राम रहीम को जेल नियमावली के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में कई मौकों पर पैरोल दी गई है। इससे पहले गुरमीत राम रहीम को जून में एक महीने की पैरोल पर रिहा किया गया था। वहीं फरवरी में उसकी तीन सप्ताह की फर्लो मंजूर भी कई गई थी।
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। गुरमीत राम रहीम के आश्रम का सिरसा में मुख्यालय है। गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था।
गुरमीत राम रहीम को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया है। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी दोषी ठहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications