फैसले के दौरान कोर्ट रूम में राम रहीम के चेहरे पर कैसे थे हाव-भाव
हरियाणा के पंचकुला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया गया।
पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी करार दिया गया है। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया। फैसले के बाद बाबा को कस्टडी में ले लिया गया। इससे पहले, उनकी मेडिकल जांच भी की गई। कोर्ट में फैसला सुनाए जाने के दौरान गुरमीत राम रहीम का रुख कैसा था...

दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख
हरियाणा के पंचकुला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में फैसला सुनाया गया। उन्हें दोषी करार दिया गया है। कोर्ट के फैसला सुनाए जाने से पहले गुरमीत राम रहीम को अकेले कोर्ट रूम ले जाया गया। उनके सुरक्षाकर्मियों को कोर्ट रूम के बाहर ही रोक दिया गया। फैसला सुनाने के दौरान कोर्ट रूम के अंदर फैसला सुनाने वाले जज, वकील, दो पुलिस अधिकारी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक दोपहर 2.30 बजे गुरमीत राम रहीम को कोर्ट रूम में पहुंचना था और फैसला सुनाया जाना था, लेकिन गुरमीत राम रहीम कुछ देर से कोर्ट रूम पहुंचे। जब जज ने फैसला सुनाना शुरू किया तो कोर्ट रूम में गुरमीत राम रहीम हाथ जोड़े खड़े नजर आए। फैसले के दौरान कोर्ट रूम से पुलिस अधिकारियों को बाहर निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि सीबीआई के जज ने करीब 10 मिनट में फैसला पढ़ा। फैसला सुनाए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम को कस्टडी में ले लिया गया। हालांकि इस फैसले के बाद डेरा सच्चा सौदा के समर्थक हंगामे पर उतर आए हैं। कई जगह आगजनी, हंगामा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications