तो कोरे प्रमाण पत्रों पर खुद भरिए मनचाही पोजीशन

बात यहीं खत्म नहीं होती है कोरे योग्यता प्रमाण पत्रों पर सहायक शिक्षा अधिकारी खेल और क्रीडा प्रतियोगिता सचिव के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं। इस मामले का खुलासा खिलाडि़यों की शिकायत पर हुआ। खिलाडि़यांे का कहना है कि उन्हें कोच ने प्रमाण पत्र यह कहकर दिए थे कि इन्हें घर जाकर भर लेना।
इस मामले में विभागीय अधिकारी गेंद एक दूसरे के पाले में फेंक रहे हैं। सहायक शिक्षा अधिकारी जगबीर मलिक का कहना है कि ऐसा टीम इंचार्ज पर विश्वास करके किया जाता है। भविष्य में रोक लगाकर प्रमाण पत्र भरकर ही दिए जाएंगे। इतना ही नहीं डीईओ सोनीपत परमेश्वरी हुड्डा का कहना है कि यह कोई गंभीर मामला नहीं है।ऐसा जल्दबाजी और विश्वास करके ही हुआ होगा।
कहना है कि इन प्रमाण पत्रों का कोई महत्व नहीं है। अगर कुछ ऐसा है तो जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications