यूपी: उधार वापस मांगने पर पहले पीटा फिर पिलाया पेशाब, वायरल हुआ वीडियो
जब भी शमशाद, नासिर से पैसे वापस मांगता था तो वह कुछ न कुछ बहाना बना लेता था। शमशाद द्वारा बार-बार पैसा वापस मांगा जाना नासिर को पसंद नहीं आ रहा था।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से सटे जिले देवरिया से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। वहां एक युवक को अपना उधार मांगने की ऐसी सजा दी गई जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक युवक ने उधार दिए हुए अपने पैसे वापस मांगे तो दबंगों ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं आरोपियों ने जबरन युवक को पेशाब पी पिलाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों ने जबरन पेशाब पिलाया
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के रौनिहारी इलाके के रहने वाले शमशाद ने अबूबकर नगर के रहने वाले नासिर को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। नासिर ने कई दिनों तक यह उधार वापस नहीं दिया। जब भी शमशाद, नासिर से पैसे वापस मांगता था तो वह कुछ न कुछ बहाना बना लेता था। शमशाद द्वारा बार-बार पैसा वापस मांगा जाना नासिर को पसंद नहीं आ रहा था। बुधवार को नासिर अपने कुछ दोस्तों के साथ शमशाद के घर पहुंचा। वे नासिर को बहाने से अपने साथ ले गए और एक सूनसान जदह पर उसे पेड़ से बांध दिया। पेड़ से बांधने के बाद आरोपियों ने शमशाद की जमकर पिटाई की और कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों ने उसे जबरन पेशाब भी पिलाया। गुरुवार को जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और शिकायत दर्ज की।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
देवरिया के एक पुलिस अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में जो आरोपी दिखाई दे रहे हैं उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

परिवार ने ये कहा
वहीं पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की। परिवार ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से ना लेने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications