बरी होने के बावजूद हर 15 दिनों पर डासना जेल जाएंगे तलवार दंपत्ति, जानें वजह

नई दिल्ली। आरुषि मर्डर केस में इलाहाबाद कोर्ट ने तलवार दंपत्ति को संदेश का फायदा देते हुए बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद नवंबर 2013 से गाजियाबाद के डासना जेल में कैद तलवार दंपत्ति को सोमवार को रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन रिहा होने के बावजूद भी हर 15 दिनों पर तलवार दंपत्ति डासना जेल जाएंगे। जी हां राजेश और नुपूर तलवार रिहा होने के बावजूद हर 15 दिनों पर डासना जेल जाएंगे। वो वहां डेंटल चेकअप के लिए जाएंगे। पेशे से डेंटिस्ट तलवार दंपत्ति वहां अपने साथ रहे और डेंटल प्रॉब्लम का सामना कर रहे कैदियों का चेकअप करेंगे।

 Dentist Talwars to visit Dasna jail every 15 days to check inmates

इस बारे में डासना जेल अथॉरिटीज ने ये जानकारी दी है। डासना जेल के डॉक्टर सुनील त्यागी ने कहा कि तलवार दंपती ने जेल के डेंटल डिपार्टमेंट में कई कैदियों को दांत की बीमारी से उबरने में मदद की थी। ऐसे में तलवार दंपती ने जेल को भरोसा दिलाया है कि वे हर 15 दिनों में जेल में कैदियों के चेकअप के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि जेल में राजेश और नूपुर तलवार ने न केल कैदियों की बल्कि जेल के स्टाफ, पुलिस ऑफिशियल्स और उनके बच्चों का भी इलाज किया। उनके इलाज से कैदी बेहत खुश हैं, इसलिए उन्होंने जेल प्रशासन को भरोसा दिलाया है कि वो हर 15 दिन पर आकर वहां कैदियों का चेकअप करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+