दिल्‍ली में अंधा'धुंध' से जनजीवन प्रभावित, धुंध में इज़ाफा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 40 से अधिक रेलगाड़ियां विलंब से दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Dense fog in some parts of Delhi, mercury drops to 7.4 degrees

अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली में सुबह 8.30 बजे दृश्यता 200 मीटर थी। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 89 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। बीते दिन गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में ठंड बढ़ी, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश हिस्सों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना है।

उन्होंने बताया कि दिन में कुछ जिलों में आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है। लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री, कानपुर का 5.8 डिग्री, इलाहाबाद का 6.7 डिग्री और गोरखपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच कोहरे की वजह से कई रेलगाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने नियत समय से कई घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा लखनऊ और कानपुर होकर बिहार जाने वाली लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां भी कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं।

बिहार में ठिठुरन, पारा लुढका

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप निकली परंतु न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में गया का तापामन लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान तापामन में और गिरावट आने की सम्भावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को सबसे ठंडा गया रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी के अलावे, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और पूर्णिया का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 19 डिग्री, गया का 23.1 डिग्री और पूर्णिया का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मप्र में ठिठुरन बढ़ी

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन का असर बना हुआ है। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है, जहां तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलीं, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ, जिससे कुछ राहत मिली है। राज्य में बीते 24 घंटे में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.8 डिग्री, ग्वालियर का 6.6 डिग्री तथा जबलपुर का 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हैदराबाद में मौसम का सबसे सर्द दिन

तेलंगाना में गुरुवार को मौसम का कहर जारी रहा। आदिलाबाद में अब तक का सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य इलाकों में भी तामपान सामान्य से कम रहा। हैदराबाद में गुरुवार को मौसम का सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तेलंगाना के उत्तर में स्थित आदिलाबाद में गुरुवार सबसे सर्द दिन रहा। यहां का तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे कम तापमान है।

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इससे पहले 26 जनवरी 2006 में आदिलाबाद का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि तेलंगाना में अभी तीन-चार दिनों तक शीतलहर का कहर जारी रहेगा। खास तौर पर उत्तरी तेलंगाना में शीतलहर से सामान्य जीवन प्रभावित होगा। हैदराबाद में पारा सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां गुरुवार का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे फुटपाथ पर रहने वाले लोग और दिहाड़ी मजदूर बुरी तरह प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने कहा कि रामागुंडम, निजामाबाद और मेडक में भी तापमान सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+