दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी काफी कम, इन जगहों पर आज बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह राजधानी दिल्ली समेत नार्थ के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है और लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसके कारण सड़कों पर आवाजाही पर काफी असर पड़ा है। सड़कों पर ट्रैफिक काफी स्लोगति से आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं कई ट्रेनें लेट हैं। लोगों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है, तो यही हाल दिल्ली से सटे गाजियाबाद, गुड़गांव का भी है। मालूम हो कि एक दिन पहले दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हुई, जिसकी वजह से एकदम से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चमी विक्षोभ के कारण ऐसा हुआ है।

Recommended Video

    India Weather: Delhi समेत उत्तर भारत में Fog की मार, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    कई इलाकों में कोहरे का कोहराम

    कई इलाकों में कोहरे का कोहराम

    आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी और राजधानी समेत देश के कई इलाकों में कोहरे का कोहराम देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, उसने पहले से ही यहां 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है।

    बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका

    आईएमडी का कहना है कि राज्य के कई जिलों में बर्फबारी और ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है, तो वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश संभव है, मालूम हो कि उत्तरखंड के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे जा चुका है।

    बर्फबारी होने की आशंका है

    बर्फबारी होने की आशंका है

    पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश भी भारी बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है, जिसके बाद ठंड में इजाफा होगा और गलन बढ़ेगी।

    13 से 16 दिसंबर के बीच यहां हो सकती है बारिश

    13 से 16 दिसंबर के बीच यहां हो सकती है बारिश

    बिहार, झारखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ में 13 से 16 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में अगले दो दिन बादल बरसेंगे राजस्थान के कई जिलों में पारा 5 डिग्री और उससे कम पर पहुंच चुका है तो वहीं शीतलहरों ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

     स्काईमेट ने भी दी वार्निंग

    स्काईमेट ने भी दी वार्निंग

    तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश में कोल्ड वेव की स्थिति बनेगी। अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है तो वहीं बिहार-झारखंड, यूपी के अधिकतर शहरों का तापमान नीचे आने की संभावना है, दिल्ली में कोहरे का कहर जारी रहेगा। भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। स्काईमेट ने कहा कि आने वाले दिनों में अब पारा काफी तेजी से गिरने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+