Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर पलटी मारेगा मौसम, अगले दो दिन इन जगहों पर हो सकती है बारिश, घाटी में हिमपात की आशंका

Weather Updates: पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में हैं। शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि एक बार फिर से मौसम पलटी मारने वाला है। विभाग के मुताबिक 22 से 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कश्मीर घाटी और लद्दाख में 22 जनवरी से फिर हिमपात होने का अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत, जानें मौसम का हाल । वनइंडिया हिंदी
    कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम

    कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम

    दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई हैं। आज दिल्ली में सुबह का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि आज धूप तो निकलेगी लेकिन शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तो वहीं कोहरे का असर ट्रेनों के आने-जाने में भी पड़ रहा है, आज 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

     पारे में जबरदस्त गिरावट की आशंका

    पारे में जबरदस्त गिरावट की आशंका

    यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी सब जगह कोहरे का कोहराम जारी है। उत्तर भारत में 22 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा और पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में घना कोहरा देखने को मिलेगा, सर्दी में इजाफा होगा क्योंकि पारे में जबरदस्त गिरावट की आशंका है , हालांकि दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हो सकती है।

     घाटी में 23 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति

    घाटी में 23 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति

    कश्मीर और लद्दाख में भी सर्दी चरम सीमा पर है, मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 23 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति रहेगी और भारी बर्फबारी की आशंका है। घाटी में बुधवार को न्यूनतम तापमान zero degree से कई डिग्री नीचे चला गया है। इसके बाद 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होगी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -8.4 डिग्री, काजीगुंड -10.0 डिग्री, पहलगाम -11.1 डिग्री, कुपवाड़ा -6.7 डिग्री, कोकरनाग -10.3 डिग्री और गुलमर्ग -7.0 डिग्री में दर्ज किया गया है।

    कश्मीर में चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) की शुरुआत

    कश्मीर में चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) की शुरुआत

    गौरतलब है कि आज से कश्मीर में चिल्लाई-बाचा (बेबी कोल्ड) का पीरियड शुरू हो गया है, जिससे अनुमान लगाया जाता है कि अब सर्दी कम होगी लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में सर्दी कम नहीं होगी बल्कि सर्दी बढ़ने वाली है इसलिए उसने लोगों को सजग रहने के लिए कहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+