कोहरे के चलते आम जीवन की रफ्तार धीमी, बढ़ी ठिठुरन
कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। दृश्यता घटकर 40 मीटर रह गई। सुबह धुंध छाने से वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा।
नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है, कोहरे के कारण लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नोएडा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान इस समय सर्दी के कारण ठिठुर रहे हैं।

कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। दृश्यता घटकर 40 मीटर रह गई। सुबह धुंध छाने से वाहन चालकों को हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में अभी और गिरावट अधिक आएगी।
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 80 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि 28 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया। दिल्ली में घना कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications