ठंड और कोहरे से परेशान पूरा उत्तर भारत, यूपी के कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद, आज यहां हो सकती है बारिश
नई दिल्ली। इस वक्त पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड से गुजर रहा है, शीतलहर और कोहरे की मार से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में भी राहत नहीं मिलने वाली है, बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासन की तरफ से एहतियात बरतते हुए स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Recommended Video

जारी है ठंड व शीतलहर का प्रकोप
जिन शहरों में स्कूल बंद हुए हैं, उनके नाम हैं गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, सीतापुर, बागपत और बुलंदशहर, जहां 27-28 दिसंबर को बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं, वैसे हरियाणा सरकार ने भी 26 दिसंबर को स्कूल बंद रखने के लिए आदेश जारी किए हैं।

कोहरे का बुरा असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है
तो वहीं कोहरे का बुरा असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है, ठंड के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारित वक्त से बहुत देरी से उड़ रही हैं तो बहुत सारे विमानों को डायवर्ट किया गया है, पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है, आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, कई इलाकों में विजिबिलीटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गई है।

घना कोहरा रहने की संभावना
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंड़ीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, मेघालय और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा, राजस्थान में भी अगले पांच दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना बनी हुई है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में सर्द दिन की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और मुंबई में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।












Click it and Unblock the Notifications