कोहरे में भिड़ी गाड़ियां, कार के ऊपर चढ़ गई बस
हाईवे पर तीन गाड़ियां इस तरह से टकराई की हादसे की तस्वीरें देखकर आप चौंके बिना नहीं रह सकते। इस हादसे में 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मोगा (पंजाब)। पंजाब में घने कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां हाइवे पर तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई। हादसा कितना भयानक था ये तस्वीर देखकर समझा जा सकता है।

हाईवे पर हुआ हादसा, टकराई गाड़ियां
जैसे-जैसे सर्दी का मौसम नजदीक आ रहा है कोहरे का असर दिखने लगा है। कोहरे की वजह से हाइवे पर हादसे होते रहते हैं। ऐसा ही मामला पंजाब में देखने को मिला।
यहां हाईवे पर तीन गाड़ियां इस तरह से टकराई की हादसे की तस्वीरें देखकर आप चौंके बिना नहीं रह सकते। इस हादसे में 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे में 7 लोग हुए घायल
पंजाब के मोगा-हुसैनीवाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि एक गाड़ी सीधे कार के ऊपर ही चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि घने की कोहरे की वजह से ये हादसा हुआ है। गनीमत यही रही हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications