घने कोहरे की वजह से 11 बजे तक नहीं उड़ी एक भी फ्लाइट, 40 विमानों का रुट बदला
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घने कोहरे के चलते ना सिर्फ दर्जनों ट्रेनें बल्कि कई फ्लाइट की उड़ान में भी विलंब हो रही है। लो विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट्स की लैंडिंग और टेक ऑफ को रविवार को रोक दिया गया और 11 बजे के बाद ही एक बार फिर से विमानों के आवागमन को शुरू किया गया। घने कोहरे के चलते 90 से ज्यादा फ्लाइट्स को मुश्किल का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते देश की राजधानी में 40 विमानों को रूट को बदला गया। आज स्मॉग का स्तर कुछ इस कदर था कि इसे क्वालिटि इंडेक्स में खतरनाक दर्ज किया गया है।

घने कोहरे का असर ना सिर्फ विमानों पर पड़ा बल्कि दर्जनों ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं, नॉर्दर्न रेलवे के पीआरओ ने बताया कि 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 57 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, वहीं 18 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन कोहरा रहेगा। दिल्ली में ना सिर्फ कोहरा बल्कि स्मॉग के चलते भी मुश्किल हो रही है, मौसम विभाग ने इसके लिए दिल्ली से सटे इलाकों में पराली जलाने को जिम्मेदार बताया है।
गौरतलब है कि स्मॉग की वजह से एनजीटी ने दिल्ली में निर्माण कार्य पर पाबंदी लगा दी है, साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है, इंडस्ट्रियल इमिशन पर पांबदी है। दिल्ली की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने की बात कही थी और इस फॉर्मूले से बाइक्स को बाहर रखने का फैसला लिया था, लेकिन इसपर एनजीटी ने साफ किया है कि अगर ऑड-ईवन लागू होता है तो बाइक को भी इस पाबंदी का सामना करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications