वो 12 जगहें, जहां अभी चलते रहेंगे 500 के पुराने नोट

पेट्रोल पंपों पर 500 का पुराना नोट बंद होने के बाद भी कुछ आवश्यक जगह ऐसी हैं, जहां 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।

नई दिल्ली। पहले 1000 और फिर 500 के पुराने नोट पेट्रोल पंप पर बंद होने के बाद हर किसी के मन में सवाल है कि अब बैंकों में जमा करने के अलावा ये नोट कहां-कहां चलेंगे।

500 rupees note

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने गुरुवार को घोषणा की, कि 500 के पुराने नोट पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप और हवाई अड्डों पर 2 दिसंबर के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सरकार का मानना था कि पेट्रोल पंप की आड़ में कुछ लोग अपना काला धन सफेद कर रहे हैं। पहले 500 के पुराने नोट को पेट्रोल पंप पर लिए जाने की समय सीमा 15 दिसंबर थी।

हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद भी कुछ आवश्यक जगह ऐसी हैं, जहां 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। आप भी जानिए कौन सी हैं वो जगहें।

ये हैं वो जगहें, जहां चलेंगे पुराने नोट

15 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स के सशर्त भुगतान में, घरेलु एलपीजी सिलेंडर के भुगतान में, रेलवे के टिकट, मेट्रो के टिकट और सरकारी बसों के टिकट खरीदने में पुराने 500 के नोट स्वीकार किए जाएंगे।

इनके अलावा सरकारी अस्पतालों, दवा की दुकानों, बिजली के बिल, पानी के बिल, स्कूल फीस, प्रीपेड मोबाइल कूपन और केंद्रीय भंडार जैसे उपभोक्ता सहकारी भंडार में 500 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।

गौरतलब है कि 8 नवंबर को रात 12 बजे से 500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद कुछ आवश्यक सेवाओं में इन नोटों के चलन को जारी रखा गया था। बाद में 1000 के नोट को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+