नोटबंदी के बाद आयकर विभाग की छापेमारी जारी, मंगलुरु बैंक में पड़ा छापा
आयकर विभाग और ईडी की टीमों ने साऊथ कैनरा डीसीसी मंगलुरु के कोडियाल इलाके में मंगलुरु बैंक में छापा मारा। आयकर विभाग और ईडी की टीमों को जानकारी मिली थी कि यह गलत तरीके से वित्तीय लेन-देन हो रहा है।
नई दिल्ली। देश भर में विमुद्रीकरण के फैसले के बाद कालेधन को सफेद होने से रोकने के लिए आयकर विभाग की छापेमारी मारी जारी है। आयकर विभाग और ईडी की टीमों ने साऊथ कैनरा डीसीसी मंगलुरु के कोडियाल इलाके में मंगलुरु बैंक में छापा मारा। आयकर विभाग और ईडी की टीमों को जानकारी मिली थी कि यह गलत तरीके से वित्तीय लेन-देन हो रहा है। आयकर विभाग और ईडी की यह छापेमारी को-ऑपरेटिव बैंकों को ध्यान में रखकर की गई है। आयकर विभाग और ईडी की टीमों ने पाया था कि नोटबंदी के फैसले के बाद यहां पर बैंकों में अचानक से पैसे जमा किए जाने की संख्या में इजाफा हुआ था। आयकर विभाग के छह अधिकारियों और ईडी के तीन अधिकारियों ने मिलकर यहां पर छापा मारा था।

पिछले एक सप्ताह के दौरान कर्नाटक में को-ऑपेरटिव बैंक को आयकर विभाग और ईडी ने अपने जांच के दायरे में लाना शुरु किया था। केंद्रीय जांच एजेसिंयों का यह पता चला था कि बिना किसी जांच पडताल के यहां पर बहुत अधिक संख्या में पैसा जमा किया जा रहा था। साथ ही को-ऑपेरटिव बैंकों में केवाईसी नियमों को भी पूरा नहीं किया गया था। आयकर विभाग और ईडी के अधिकारियों का मानना है कि कालेधन को सफेद बनाने के लिए यहां नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में को-ऑपेरटिव बैंकों पर छापे की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। आयकर विभाग और ईडी के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों से इस बावत और ज्यादा जानकारी मांगी है। आपको बताते चलें कि नोटबंदी को लेकर देश भर में आयकर विभाग की छापेमारी जारी हैं। अभी तक आयकर विभाग और ईडी की कार्रवाई में 3500 करोड़ रुपए से ज्यादा की अघोषित आय का पता चल चुका है। वहीं करोड़ों रुपए की नई करेंसी के मामले भी सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications