बढ़ी GDP की रफ्तार तो अरुण जेटली बोले- और मिला नोटबंदी, जीएसटी का फायदा
वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के फायदे देश को जल्दी ही दिखने शुरू हो जाएंगे।
नई दिल्ली। भारत की GDP ग्रोथ रेट दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 6.3 फीसदी रही है। गुरुवार को सरकार की ओर से जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि इकनॉमिक ग्रोथ के ताजा आंकड़े देश के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के फायदे देश को जल्दी ही दिखने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा है कि 13 में से 7 क्वार्टर में हमने 7% से ज्यादा GDP ग्रोथ हासिल किया है। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम बनी आजाद ने GDP आंकड़े को एक चुनावी स्टंट बताया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था नोटबंदी और गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के झटके से उबरने में सफल रही है। जेटली ने कहा, 'जब दुनिया भर की आर्थिक रफ्तार धीमी थी, तो हम तीन सालों तक सात-आठ फीसदी की वृद्धि दर हासिल करने में सफल रहे और मैं समझता हूं कि हमने इस अवधि का अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव के लिए प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया है। निश्चित रूप से, यह हमें मध्यम और दीर्घकालिक अवधि में विकास में तेजी लाने में मदद करेगा।'हाल ही में लागू वस्तु एवं सेवा कर के बारे में उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी की दरों को शुरुआत में कम रखा जाता तो यह अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीति का प्रभाव डालता।
देश की जीडीपी में हुए सुधार पर बीजेपी चीफ अमित शाह ने ने कहा देश की जीडीपी सुधरी है ये अपने आप में देश के विकास की कहानी कह रहा है। अमित शाह ने कहा कि जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में सुधार हुआ है। यह एक अच्छा संकेत है। हमारी इकॉनमी मजबूत हो रही है।
आपको बता दें कि मजबूत आर्थिक आंकड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीएसटी की आलोचना से निपटने का मौका देगा। कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी जीएसटी को बिना किसी तैयारी के लागू किए जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications