Amazing: हवा में उड़ने वाले होटल का डेमो VIDEO आया सामने, एक बार में 5000 लोग होंगे सवार
नई दिल्ली: पानी के ऊपर चलता फिरता होटल यानी क्रूज शिप तो आपने बहुत से देखे होंगे, लेकिन अब एक ऐसे होटल को शुरू करने की योजना बनाई जा रही, जो हवा में उड़ेगा। एक यूट्यूब चैनल ने इसका एक डेमो वीडियो भी जारी किया है, जिसमें बताया गया कि कैसे ये होटल जैसा विमान हवा में जाएगा और वहां पर लोगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करेगा। (वीडियो-नीचे)

लॉन्चिंग की तारीख नहीं पता
इस स्काई क्रूज को Hashem Al-Ghaili ने डिजाइन किया है। ये उड़ता हुआ होटल है, जिसमें 5000 मेहमान सवार हो सकते हैं। इस विमान में हर वो सुविधा होगी, जो एक क्रूज शिप या होटल में होती है। आप चाहें तो इसमें गेम खेल सकते हैं या फिर आप इसमें अपने पार्टनर के साथ डांस भी कर सकते हैं। वैसे तो अभी इस विमान की लॉन्चिंग की तारीख नहीं घोषित की गई है, लेकिन लोग इसके डिजाइन को ही देखकर हैरान हैं।

ये सुविधाएं मिलेंगी
घैली के मुताबिक ये आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस वाला विमान है, जो 20 परमाणु संचालित इंजन्स की मदद से चलेगा। इसका मेंटिनेंस भी उड़ान के दौरान ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विमान के अंदर मेहमानों को 360 डिग्री स्काई व्यू, इंटरटेनमेंट डेक, शॉपिंग मॉल, स्पोर्ट्स सेंटर, रेस्टोरेंट, बार, प्ले ग्राउंड, मूवी थिएटर, स्विमिंग पुल, मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

शादी भी कर सकेंगे
अगर कोई शख्स अपनी शादी को अनोखे अंदाज में करना चाहता है, तो विमान में उसके लिए एक शादी के हॉल की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा इलाज की भी व्यवस्था इस जहाज में रहेगी। हालांकि इस वीडियो में ये नहीं बताया गया कि इसे कब और कौन लाएगा।

विनाश के वक्त आएगा काम?
वहीं ये आइडिया तो बहुत जबरदस्त है, लेकिन बहुत से लोगों ने इसकी आलोचना भी शुरू कर दी है। एक शख्स ने लिखा कि मुझे लग रहा कि ये अमीर लोगों का प्लान है। जब दुनिया का विनाश होगा, तो वो इसी जहाज में छिपेंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सब अरबपति लोगों के लिए है, आम इंसान तो इसे देख भी नहीं पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications