तो कैटरीना कैफ को बना दिया जाए देश का राष्ट्रपति
नई दिल्ली( ब्यूरो) कैटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया जा सकता ? सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस परिषद् के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कैटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बनाने की सलाह दी है। अपने सनकी और सिरफिरे बयानों के कारण खबरों में रहने वाले काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि कैटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बना देना चाहिए।

सुंदर औरतें के कायल
अपने ब्लाग में काटजू ने लिखा है, ''मैं चुनाव में हमेशा से ही सुंदर महिलाओं जैसे कि फिल्मी अभिनेत्रियों के चयन का समर्थन करता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि नेता हमेशा चांद दिलाने की बात करेंगे, लेकिन कभी जनता के हित का काम नहीं करेंगे। इसलिए चूंकि आपको किसी न किसी का चुनाव तो करना ही है, तो क्यों नहीं कम से कम सुंदर चेहरे के लिए वोट दिया जाए। कम से कम मीडिया में उस सुंदर चेहरे को देख कर आपको क्षणिक सुख तो होगा। नहीं तो आपको अंत में ऐसे तो कुछ भी हासिल नहीं होने वाला।''
सुंदर महिला राष्ट्रपति
उनका कहना है कि जबपिछले दिनों क्रोएशिया में एक सुंदर महिला राष्ट्रपति बन सकती है,तो भारत में क्यों नहीं। काटजू ने लिखा कि आर्थिक रूप से बीमार क्रोएशिया जब मिस ग्रैबर किटरोविक को अपना राष्ट्रपति बना सकता है, तो हम क्यों नहीं।
शर्त सुन लीजिए
हां काटजू की एक शर्त है। वह शर्त है कि राष्ट्रपति बनने पर अपने शपथ ग्रहण समारोह में कैटरीना को अपना फेमस गीत 'शीला की जवानी' गाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications