संसद में घुसपैठ के मामले पर विपक्ष हमलावर, भाजपा सांसद पर सख्त कार्रवाई की मांग

संसद में जारी शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को संसद सुरक्षा में चूक के मामले में जमकर हंगामा बरपा। विपक्ष ने बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया।

शीतकालीन सत्र के बीच बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। दो घुसपैठियों द्वारा लोकसभा कक्ष के अंदर हंगामा मचाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने सुरक्षा उल्लंघन के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।

BJP MP Pratap Simha

वहीं सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ "सख्त" कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने घुसपैठ करने वाले लोगों को एंट्री के लिए सहमति दी थी। आरोपियों के पास के लिए बीजेपी सांसद ने अनुमति दी थी।

इसी के साथ एकजुट विपक्ष संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी अड़ा रहा और उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए।

सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि 'भारत की सभी पार्टियां मांग कर रही हैं कि दोनों सदनों में गृह मंत्री एक विस्तृत बयान दें और भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कड़ा एक्शन लें, जिन्होंने घुसपैठियों को विजिटर पास मुहैया कराए हैं।'

उन्होंने कहा कि, "मोदी सरकार द्वारा इन पूरी तरह से वैध और उचित मांगों को स्वीकार करने से इनकार करने के कारण आज सुबह लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।"

सुरक्षा में चूक के मामले में विपक्षी दलों की मांग

  • दोनों सदनों में गृह मंत्री द्वारा एक विस्तृत बयान।
  • सुरक्षा उल्लंघन मामले पर पर चर्चा हो।
  • भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

सांसद शशि थरूर ने उठाए सवाल

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि नए संसद भवन में सुरक्षा व्यवस्था में खामियां हैं। उन्होंने कहा कि "अगर आप धुएं के कनस्तरों की तस्करी कर सकते हैं, तो आप आसानी से बम या ग्रेनेड या पिस्तौल जैसी कहीं अधिक गंभीर चीज की भी तस्करी कर सकते हैं। सुरक्षा चूक मुद्दा है। समस्या यह है कि सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसा क्यों है गृह मंत्री जवाबदेह नहीं हैं, सरकार को ऐसा क्यों नहीं लगता कि वह लोगों के प्रति जवाबदेह है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+