ICMR की स्टडी में दावा, वैक्सीन ले चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट
चेन्नई, अगस्त 19। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का कहर देखने को मिला था। हालांकि अभी भी दुनिया से डेल्टा वेरिएंट का खतरा टला नहीं है। कई देशों में डेल्टा वेरिएंट अभी भी अपना असर दिखा रहा है। इसके अलावा डेल्टा वेरिएंट को लेकर कई चौंकाने वाली स्टडी भी सामने आ रही हैं। इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ताजा स्टडी में ये पता चला है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट वैक्सीनेट और नॉन वैक्सीनेट लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है।

वैक्सीनेट हो चुके लोगों में मौत का खतरा होता है कम
आपको बता दें कि ये अध्ययन चेन्नई में किया गया है। स्टडी के नतीजों के मुताबिक, डेल्टा वेरिएंट में इतनी क्षमता है कि ये वैक्सीन ले चुके और बिना वैक्सीन वाले लोगों को संक्रमित कर सकता है। हालांकि वैक्सीनेट हो चुके लोगों में संक्रमित होने के बाद मौत का खतरा काफी कम रहता है। वहीं वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों में डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होकर मरने का खतरा अधिक होता है।
17 अगस्त को जर्नल में प्रकाशित हुई स्टडी
Recommended Video
इस स्टडी को ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी चेन्नई द्वारा अनुमोदित किया गया था और 17 अगस्त को इसे जर्नल में प्रकाशित किया गया था। इस स्टडी के नतीजों से पता चलता है कि डेल्टा वैरिएंट या B.1.617.2 की व्यापकता टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले समूहों के बीच भिन्न नहीं थी।
इस स्टडी में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के एक वैज्ञानिक जेरोमी थंगराज ने कहा कि सैंपल का साइज काफी कम था, इसलिए उन्होंने पुन: संक्रमण को शामिल नहीं किया। क्योंकि इनकी संख्या काफी कम थी और आगे यह क्लासिफाई नहीं किया गया था कि क्या टीकाकरण के बाद लोग संक्रमित थे।












Click it and Unblock the Notifications