महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के मामले 21 से बढ़कर 45 पहुंचे, लगातार जारी है ट्रेसिंग

नई दिल्ली, 09 अगस्त। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंड डेल्टा प्लस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेथ तोपे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में डेल्टा प्लस के मामले 21 से बढ़कर 45 तक पहुंच गए हैं। जिसमे 27 पुरुष और 18 महिलाएं हैं जिनमे यह डेल्टा प्लस वेरिएंट पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हम मरीजों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, उन्हें टीका लगा है या नहीं, उनकी बीमारी कैसी है, हम लगातार उनपर नजर बनाए हैं। लगातार लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल किसी भी तरह की चिंता की कोई बात नहीं है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Maharashtra में बढ़ रहे Delta Plus के मामले, मिले 45 Case | वनइंडिया हिंदी
    maharashtra

    डेल्टा वेरिएंट के सबसे अधिक मामले रत्नागिरी व जलगांव में हैं। रत्नागिरी में कुल 11 मामले तो जलगांव में 13 डेल्टा वेरिएंट के मामले हैं। 45 से 6 डेल्टा मरीजों की उम्र 18 साल से कम है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़े थे उसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई है। लेकिन अब प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लोगों को कई छूट देने का ऐलान किया है। 15 अगस्त से प्रदेश में लोकल ट्रेन सेवा को बहाल किया जाएगा।

    हालांकि पहले चरण में लोकल ट्रेनों में सफर करने की इजाजत सिर्फ उन्हे दी गई है जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों ही डोज लग चुकी है। जिन लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है, उसके 14 दिन बाद ही यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को पास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है उनकी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सभी सेवाएं जल्द बहाल की जाएं, रेस्टोरेंट, मॉल आदि को खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। इस बारे में 8 दिन के बाद फैसला लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+