iPhone 12 देख डोल गया डिलीवरी ब्वॉय का ईमान, 14 सेट लेकर हुआ फरार, जानिए फिर क्या हुआ आगे
नई दिल्ली। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे आईफोन की ख्वाहिश न हो। लेकिन उसकी आसमान छूती कीमतों के चलते बहुत से लोग उसे खरीद नहीं पाते। चीन में एक डिलीवरी ब्वॉय ने अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अलग ही रास्ता ढूंढ निकाला। वो डिलीवरी के लिए लेकर निकले 14 आईफोन सेट को लेकर फरार हो गया। आपको बता दें कि आईफोन 12 सीरीज के लॉन्च होने के साथ ही इसके प्रति लोगों की दीवानगी और बढ़ गई है।

चीन की एक वेबसाइट के मुताबिक चीन में एक डिलीवरी मैन को 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स यूनिट अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का ऑर्डर मिला था लेकिन 18 लाख रुपये मूल्य के 14 आईफोन की पूरी खेप लेकर वो फरार हो गया। आरोपी डिलीवरी मैन मीटुआन-डियानपिंग नामक एक शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिए काम करता था। जानकारी के मुताबिक उसने ऑर्डर रद्द कर दिया और सारे फोन लेकर फरार हो गया। उसने जैसे ही एक फोन का इस्तेमाल शुरू किया पुलिस ट्रैक कर उसके पास पहुंच गई।
पकड़े जाने के बाद आरोपी डिलीवरी मैन ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने दो आईफोन दोस्त को दे दिए। जबकि एक फोन दुकानदार को 9,500 युआन यानी 1,07,000 रुपये में बेच दिया। वहीं चौथे iPhone 12 प्रो मैक्स यूनिट को एक मोबाइल डीलर को 7,000 युआन यानी लगभग 79,000 रुपये में बेच दिया। उल्लेखनीय है कि आईफोन 12 प्रो में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2532 x 1170 पिक्सल है।
फोन में स्टेनलेस फ्रेम दिया गया है। फोन को वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली हुई है। आईफोन 12 प्रो 4 मीटर अंडरवॉटर में 30 मिनट तक के लिए वॉटर रेजिस्टेंट है। आईफोन Pro में 3D फेस अनलॉक और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आईफोन 12 प्रो में iOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications