Wrestlers Protest: विनेश फोगट का पुलिस पर पहचान लीक करने का आरोप, कहा- पीड़िताओं पर बनाया जा रहा दबाव

Delhi Wrestlers Protest: दिल्ली में जारी धरने के बीच पहलवान विनेश फोगट ने पुलिस पर पहचान लीक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब पीड़िताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

Delhi Wrestlers Protest

Delhi Wrestlers Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर भारतीय पहलवान धरने पर बैठ चुके हैं। 23 अप्रैल से पहलवानों का भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना जारी है। इस बीच पहलवान विनेश फोगट ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं।

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगट ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने यौन उत्पीड़न के शिकायतकर्ताओं की पहचान लीक की थी, जिसके बाद कुछ भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारी महिला पहलवानों को धमकी दे रहे हैं और उन पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

विनेश ने लगाया धमकाने का आरोप

विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे ओलंपियन पहलवानों ने दावा करते हुए कहा कि डब्ल्यूएफआई के प्रमुख अब धमकी देकर और रिश्वत देकर 'पीड़ितों' को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

विनेश के मुताबिक पुलिस ने पीड़ितों के नाम बृजभूषण को लीक कर दिए हैं, जो हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश और कोच महावीर प्रसाद बिश्नोई का इस्तेमाल उन महिला पहलवानों के परिवारों को धमकाने के लिए कर रहे हैं।

Recommended Video

    Women Wrestlers मामले में Brij Bhushan Sharan Singh की चुप्पी, बोले- SC करेगा फैसला | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने की पहचान लीक: विनेश

    फोगाट ने यह भी आरोप लगाया कि पहलवानों ने डीसीडब्ल्यू से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंडिया टुडे को विनेश ने बताया कि यौन उत्पीड़न के शिकायतकर्ताओं की पहचान पुलिस ने लीक कर दी है, जिसके बाद उनको धमकियां मिल रही है।

    SAI के प्रतिनिधि पहुंचे मिलने

    इससे पहले सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रतिनिधि धरने पर बैठे पहलवानों से बातचीत करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। वहीं विनेश फोगाट सहित 8 पहलवान सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। इधर, इंडियन रेसलिंग फेडरेशन (WFI) के 7 मई से होने वाले चुनाव भी रोक दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+