स्वाति मालीवाल ने की बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून की मांग, कहा- अनशन किया, आंदोलन किए, लाठियां खाईं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बीते दिन एक ऐसी खबर आई, जो इंसानियत को ही शर्मसार कर रही है। यहां एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया गया और बाद में आरोपी ने मारपीट तक की। इस घटना ने हर किसी को एक बार फिर इस गंभीर अपराध के खिलाफ एक सख्त कानून पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। घटना की जानकारी देने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'दो बार अनशन किया, आंदोलन किए, लाठियां खाईं। अपने लिए कुछ नहीं मांग रही थी। बस यही मांगा की इस देश में ऐसे कानून बनाओ कि बालात्कार जैसे गुनाह के बारे में सोचने वाले दरिंदो की रूह कांपे। जो लोग आज अनदेखा कर रहे हैं, कल वो किसी की भी 6 महीने की बच्ची या 90 साल की दादी हो सकती है!'

6 महीने में फांसी की सजा की मांग

6 महीने में फांसी की सजा की मांग

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'दिल्ली में 90 साल की महिला को एक 33 साल का युवक जबरदस्ती उठाकर ले गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और बार-बार रेप किया। अम्मा बार-बार युवक से गिड़गिड़ाती रहीं कि उनको छोड़ दे लेकिन उसने नहीं सुनी। एफआईआर दर्ज हो गई है और उसे गिरफ्तार ​कर लिया है। ये घटना ये सवाल उठाती है कि दिल्ली और देश में न तो 6 महीने की बच्ची सुरक्षित है और न 90 साल की महिला।​ मैं आज उपराज्यपाल और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से अपील करने वाली हूं और पत्र लिखने वाली हूं कि इस मामले में फास्ट्रैक तरीके से 6 महीने में फांसी की सजा दिलानी चाहिए।'

मानसिकता गंदी होती है कपड़े नहीं

मानसिकता गंदी होती है कपड़े नहीं

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मेरा सवाल उन घटिया मानसिकता के लोगों से भी है जो कहते हैं लड़की ने कपड़े गलत पहने होंगे। क्या 6 महीने की उस बच्ची ने भी गलत कपड़े पहने थे या 90 वर्षीय दादी जी ने कोई गुनाह किया था? रेप करने वालों की मानसिकता गंदी होती है, औरतों के कपड़े नहीं!'

'कैसा समाज है हमारा?'

'कैसा समाज है हमारा?'

इस घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बीते दिन ट्वीट किया था, 'दिल्ली की 90 वर्षीय महिला को घर से दरिंदा जबर्दस्ती उठाके ले गया और बुरी तरह रेप किया। अम्मा को बहुत चोटें आयी हैं। उनसे मिली तो रूह कांप गयी। बहुत रो रही थी और बोली इस दरिंदे को फांसी दिलाओ! हैवानियत की हद्द है! 6 महीने की बच्ची हो या 90 वर्ष की महिला, कोई सुरक्षित नही! अम्मा उस 33 साल के दरिंदे से भीख मांगती रही की उनको छोड़ दे! वो उसके दादी की उमर की हैं। पर हवस के नशे में डूबे हुए उस जानवर ने रेप कर सब हद पार कर दीं! कैसा समाज है हमारा? इंसानियत मर गयी है जिसके लिए 6 महीने की बेटी और 90 साल की महिला - दोनों ही सिर्फ एक वस्तु है। शर्मनाक!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+