मेट्रो स्टेशन पर युवक ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, युवती ने फेसबुक पर बताया क्या हुआ था उसके साथ
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने बेशर्मी की सारी हदे पार कर दीं। ट्रो स्टेशन के स्कैलेटर से 29 साल की महिला नीचे उतर रही थी तभी युवक ने पीछे से उसके उपर मास्टरबेट कर दिया। घटना बीते 14 जून की है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला ने इस बारे में फेसबुक के जरिए गुड़गांव पुलिस से शिकायत की लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने महिला को सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए बुलाया, जिसमें उन्होंने दोषी की पहचान कर ली।

महिला का कहना है कि अभी तक उन्होंने यह तय नहीं किया है कि इस मामले में एएफआईआर दर्ज करवानी चाहिए या नहीं। जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली की एक इंटीरियर डिजाइनर है। महिला ने बताया कि वह 14 जून को अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गुरुग्राम जा रही थी। महिला के अनुसार उसी दौरान हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कपड़े की दुकान पर उनके साथ ये घटना घटी। महिला ने बताया, 'मैं जैसे ही कपड़े के स्टोर के अंदर दाखिल हुई तो तुरंत वहां से एक्सेक्लेटर की तरफ भागी। क्योंकि मुझे अंदेशा हुआ कि मेरे पीछे कुछ गलत हो रहा है।
मैं समझ गई थी कि मेरे पीछे की तरफ एक आदमी हस्तमैथून कर रहा था। मैं पूरी तरह से थर्रा गई थी। मुझे डर लग रहा था, लेकिन इसके बाद भी मैंने उस शख्स को ऐसा करने से रोका। इस पर वह शख्स नाराज हो गया। उसने मुझे धमकी दी। उसने भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। उसने भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद मैंने उसे एक थप्पड़ जड़ा और पुलिस को बुलाने लगी।' महिला ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के भीतर मौजूद तमाम यात्री युवक की वाहियात हरकत देखते रहे लेकिन किसी ने उनका सहयोग नहीं किया। महिला में बताया कि वह तुरंत स्टेशन के बाहर बने पुलिस चौकी पर गई लेकिन वह बंद था।












Click it and Unblock the Notifications