इस साल पहले से ज्यादा ठंडी होने वाली है दिल्ली की सर्दी, राजधानी सहित उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानें वेदर अपडेट

इस साल पहले से ज्यादा ठंडी होने वाली है दिल्ली की सर्दी, राजधानी सहित उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, जानें वेदर अपडेट

Weather News Updates: भारत के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल दिल्ली में बाकी वर्षों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। यानी इस साल दिल्ली की सर्दी पहले से भी ज्यादा ठंडी होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिक सर्दी पड़ने के पीछे की वजह प्रशांत महासागर की मौसम संबंधी घटनाओं हैं, जो ला नीना के नाम से जाना जाता है, जिससे सर्दियों के महीनों में वैश्विक मौसम पर असर पड़ता है। दिल्ली सहित समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

Recommended Video

    Delhi Cold : उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में 7 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान | वनइंडिया हिंदी
    Delhi winter

    ला नीना के दौरान, केंद्रीय प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है, हवा के पैटर्न को ट्रिगर करना दूर के क्षेत्रों में मौसम को प्रभावित कर सकता है। यह उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य सर्दियों की तुलना में ठंड से जुड़ा हुआ है।

    मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, 'इस पूरे सीजन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से लगभग 2-2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है। चूंकि सर्दियों में तापमान पहले से ही कम हो रहा है, इसलिए न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।'

    जानें न्यूनतम तापमान सामान्य से कितना रहा नीचे

    मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ने के कारण सोमवार को रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 जबकि अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को पिछले 14 सालों में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे ठंडी सुबह थी।

    वहीं राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भी शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। चुरु में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब-हरियाणा में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था। जो की सामान्य से चार डिग्री नीचे था।

    बाकी राज्यों के मौसम का हाल क्या है?

    उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और आने वाले तीन से चार दिन ऐसा ही रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं इधर झारखंड, बिहार और ओडिशा में मौसम शुष्क रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+